फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ten thousand people of Christian society will gather from all over the country on the great festival of Child Jesus

बाल यीशुु के महापर्व पर देश भर से मसीही समाज के दस हजार लोग जुटेंगे

Mon, 21 Nov 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand people of Christian society will gather from all over the country on the great festival of Child Jesus
पीडीडीयू नगर। नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित क्राइस्ट द किंग बाल यीशु चर्च से 27 नवंबर को बाल यीशु के महापर्व पर शोभायात्रा निकाली जाएगा। इसमें देश भर से दस हजार से अधिक मसीही समुदाय के लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा के बाद मिस्सा बलिदान और नोविना प्रार्थना की जाएगी। इसके पूर्व साप्ताहिक पूजा के तहत चर्च में सोमवार को चंगाई प्रार्थना की शुरुआत होगी। चर्च के वार्षिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। देश के तीन बाल यीशु तीर्थ चर्च में शामिल यूरोपियन कॉलोनी स्थित चर्च से प्रतिवर्ष दिसंबर से पहले अथवा नवंबर के आखिरी रविवार को शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें देश के कोने-कोने से मसीही समुदाय के लोग शामिल होते हैं। इसकी तैयारी एक माह पहले से ही शुरू हो जाती है। शोभायात्रा में डेढ़ दशक पहले तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा भी शामिल हो चुके हैं। चर्च के फादर विजय शांतिराज ने बताया कि कोरोना के कारण दो वर्षों तक बहुत सीमित दायरे में वार्षिकोत्सव मनाया गया था। इस वर्ष भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, सोनभद्र सहित पूर्वांचल के सभी जिलों के साथ यूपी के प्रयागराज, गोरखपुर, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न इलाकों से दस हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि मुंबई से प्रेसिडेंट मिस्टर स्टीवेन मेंडोसा और वाराणसी धर्म प्रांत के विशप यूनिज जोसेफ होंगे। शोभायात्रा के पूर्व साप्ताहिक पूजा सोमवार से शुरू होगी। पहले तीन दिनों तक शाम छह बजे से आठ बजे तक चंगाई प्रार्थना, विशेष पूजा और प्रवचन होगा। वहीं बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक विशेष पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed