फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temporary bridge built in Chaturbhujpur; Kanwariyas to benefit.

Chandauli News: चतुर्भुजपुर में अस्थायी पुल बना, कांवड़ियों को होगी सहूलियत

Mon, 20 Jul 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Temporary bridge built in Chaturbhujpur; Kanwariyas to benefit.
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा ब्लॉक स्थित तुलसी आश्रम से अमावल मार्ग पर चतुर्भुजपुर में नाले की पुलिया वर्षों से क्षतिग्रस्त है। नई पुलिया के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से 40 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है, जिसे अभी मंजूरी नहीं मिली। इस रास्ते से बड़ी संख्या में कांवड़िये बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक के लिए जाते हैं। इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने अस्थायी पुल बना दिया है। इससे सावन में कांवड़ियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

चतुर्भुजपुर गांव के पास रजवाहा पर बनी पुलिया कई वर्षों से जर्जर हालत में है। पुलिया की रेलिंग पहले ही टूटकर नहर में गिर चुकी है, जिससे यहां से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है। आए दिन राहगीर फिसलकर घायल हो जाते हैं। कुछ दिन पूर्व एक स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर रजवाहा में गिर गई थी जिसमें सवार लोग घायल हो गए थे। ग्रामीण लंबे समय से पुलिया के स्थान पर नया लघु सेतु बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सावन माह में इस मार्ग पर बनी पुलिया से होकर अमावल, बलारपुर, मनियारपुर, चतुर्भुजपुर, बरठी, नरैना, कम्हारी, डैना, टेकापुर समेत करीब 15 गांवों के शिवभक्त सकलडीहा स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के लिए जाते हैं। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से उनमें काफी चिंता थी। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से रजवाहे में दो ह्यूम पाइप डालकर उसपर अस्थायी सड़क बना दी गई है। पीडब्ल्यूडी ने 40 लाख रुपये की लागत से पुल का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट.......



चतुर्भुजपुर में अस्थायी पुल बना दिया गया है। इससे सावन में शिवभक्तों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। हालांकि यहां लघु सेतु के निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलने और बजट जारी होने के बाद निर्माण कराया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed