{"_id":"d050a192062ba0681d07de680e1ce6bb","slug":"tehsil-day-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से
विज्ञापन
जुड़े 185 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें मात्र 15 का मौके पर निस्तारण हो
पाया।
तहसील दिवस के दौरान भटपुरवां प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक सुमन मिश्रा के साथ गांव के चार लोगों द्वारा मारपीट करने का मुद्दा उठा। जिस पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
तहसील दिवस के दौरान सुमन मिश्रा ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा विद्यालय में जबरन नामांकन कराने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर क्षुब्ध लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल बीएसए को महिला का मेडिकल कराने का निर्देश दिया। साथ ही दोषियों के खिलाफ बबुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में फर्जी नामांकन नहीं होना चाहिए।