{"_id":"5e5c06ed8ebc3ec7be113056","slug":"teenager-s-body-found-searching-for-four-chandauli-news-vns51359791","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोरी का शव मिला, बाकी चार की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किशोरी का शव मिला, बाकी चार की तलाश जारी
विज्ञापन
चंदौली के महुजी में गंगा तट पर लोगों की भीड़। यहां शनिवार को नाव पलट गई थी।
- फोटो : CHANDAULI
कमालपुर। महुजी में गंगा नदी में नाव डूबने से लापता पांच लोगों की तलाश रविवार को भी जारी रही। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दोपहर में एक किशोरी का शव गंगा से बाहर निकाला। जबकि बाकी चार लापता महिलाओं की तलाश एनडीआरएफ और गोताखोर कर रहे हैं। वहीं हादसे के बाद लोगों के घरों में मातम छाया हुआ है। लापता लोगों की तलाश के लिए वाराणसी और गोरखपुर की एनडीआरएफ की टीम सहित स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है। मौके पर डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल सुबह से ही घटना स्थल पर जायजा लेते रहे।
शनिवार की शाम गाजीपुर के धरम्मरपुर से आलू बीनकर घर लौट रही महिलाओं से भरी नाव महुंजी गांव के सामने गंगा में पलट गई थी। जिसमें सवार करीब 40 लोगों में दो महिलाएं सहित पांच किशोरियां लापता हैं। इसकी जानकारी होते ही महुंजी, मुरलीपुर बिंदपुरवा गांव में हाहाकार मच गया। वहीं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आनन-फानन में लापता पांच लोगों की तलाश शुरू हुई। इसमें एक किशोरी ज्योति का शव बरामद हो गया है। जबकि चार लापता महिलाओं की तलाश एनडीआरएफ-एसडीआरएफ, गोताखोर और स्थानीय नाविकों की मदद से कराई जा रही है।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान लगातार गंगा में रेस्क्यू कर रहे हैं लेकिन चार लोगों की तलाशने में अभी सफलता नहीं मिल पाई है। शनिवार की आधीरात तक जवानों के अथक प्रसास के बाद जब कामयाबी नहीं मिली तब रात में कुछ घंटे के लिए रेस्क्यू रोक दिया गया था। रविवार की सुबह होते ही फिर से जवानों ने रेस्क्यू शुरू किया। दोपहर करीब 12 बजे ज्योति का शव जवानों ने गंगा से बाहर निकाला। इससे पहले जिस नाव से हादसा हुआ था उसे भी स्थानीय मल्लाहों की मदद से किनारे खींचकर लाया गया।