फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager's body found drowned in Ganga river

गंगा नदी में डूबे किशोर का शव बरामद

Thu, 08 Jul 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found drowned in Ganga river
पड़ाव । रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमरी गांव के समीप गंगा नदी में डूबे किशोर का शव पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से खोज निकाला। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। आवश्यक कार्रवाई के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया। परिवार वालों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी वाराणसी नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत पप्पू का पुत्र आकाश (14) अपने दोस्त विशाल व गोलू के साथ मंगलवार की शाम डोमरी गांव स्थित गंगा नदी में नहाते समय डूब गया। घटना के बाद दोस्तों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। परिवार की सूचना पर रामनगर थाने की पुलिस मौक पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने आकाश को नदी में खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने घंटेेे की मशक्कत के बाद नदी से आकाश के शव को बरामद कर लिया। नदी से किशोर का शव बाहर आते ही परिवार वाले दहाड़े मारकर रोने लगे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां पोस्मार्टम के लिए पुलिस ने शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया। बाद में परिवार वालों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed