फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager killed in bus accident

बस पलटी, किशोर की मौत

Thu, 21 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 21 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed in bus accident
बस हादसा
 बनारस से इलिया जा रही निजी बस बुधवार की सुबह नौ बजे दूदे बड़के गांव स्थित बड़ी माई मंदिर के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि चालक समेत बस में सवार दस यात्री जख्मी हुए। 
विज्ञापन

वाराणसी से यात्रियों को लेकर बस इलिया जा रही थी। नौ बजे के करीब बस दूदे बड़का गांव के समीप पहुंची ही थी अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बस सड़क के किनारे पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में सवार लोगों को एक एक कर बाहर निकाला। इस घटना में प्रद्युम्न (16) निवासी सिंगरौल शहाबगंज, चालक शमशेर (40) निवासी लेवा, सरफराज (26) निवासी शहाबगंज, शहाबगंज स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. रीता कौर, डॉ. रचना गुप्ता, डॉ. रीता श्रीवास्तव, राम इकबाल सिंह (50) निवासी धुरवा चकिया सहित दस लोग जख्मी हुए।  प्रद्युम्न, चालक शमशेर और सरफराज को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां तीनों की हालत गंभीर देख कर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान प्रद्युम्न की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों ने चकिया संयुक्त चिकित्सालय और अन्य निजी अस्पतालों में पहुंच कर प्राथमिक उपचार कराया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed