फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager drowned in river Ganga while taking a bath with friends

दोस्तों संग नहाते समय किशोर गंगा नदी में डूबा

Thu, 14 Oct 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in river Ganga while taking a bath with friends
गाजीपुर जिले के अंतर्गत सैदपुर थाना अंतर्गत स्थित बूढ़े महादेव मंदिर घाट के समीप बुधवार को गंगा नदी में दोस्तों संग स्नान करने के दौरान कक्षा नौ का छात्र राजकुुमार यादव (15) पानी में डूब गया। किशोर बलुआ थाना क्षेत्र हसनपुर तिरगांवा का रहने वाला है। किशोर के नदी में डूबने की सूचना के बाद गोताखोरों संग मौके पर पहुंची पुलिस उसे नदी में ढूंढने में लगी रही। हालांकि अभी तक उसका कहीं भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर तिरगांवा गांव निवासी रणधीर यादव का पुत्र राजकुुमार यादव (15) जटाधारी इंटरमीडिएट कालेज मारुफपुर में कक्षा नौ का छात्र है। बुधवार को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ गाजीपुर जिला अंतर्गत सैदपुर घूमने चला गया। जहां बूढ़े महादेव मंदिर घाट पर पहुंचकर अपने दोस्तों के साथ वह गंगा नदी में स्नान करने लगा। स्नान करने के दौरान सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण राजकुमार गंगा नदी में गहरे पानी में चला गया और डूब गया। राजकुमार को नदी में डूबता देख उसके मित्रों ने शोर मचाना शुुरू कर दिया। जब तक लोग वहां पहुंचते तब वह नदी में डूब गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना सैदपुर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम गोताखोरों को साथ मौके पर पहुंच गयी और किशोर को नदी में तलाशने में लगी रही। वहीं घटना के बाद से पिता रणधीर, मां राजमति, भाई संदीप व संत सहित परिवार के अन्य लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed