फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager drowned in raging Ganga at Kali Ghat

कैली घाट पर उफनाई गंगा में डूबा किशोर

Wed, 11 Aug 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in raging Ganga at Kali Ghat
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के कैली घाट पर नहाते समय बुधवार की सुबह एक किशोर डूब गया। काफी तलाश के बाद भी किशोर का पता नहीं चला। किशोर अपने साथियों के साथ नहाने गया था। किशोर के डूबने की घटना से इलाके में खलबली है। मौके पर परिवार वालों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। देर शाम तक तलाश के बाद भी डूबे किशोर का पता नहीं चला।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के परवा गांव निवासी शिवकुमार रावत का पुत्र अंकित (16) पिछले दो माह से अपनी बहन वंदना पत्नी धर्मेंद्र रावत के घर करेली गांव में आया हुआ था। बुधवार की सुबह वह गांव के अन्य बच्चों के साथ वह कैली घाट पर गंगा में नहाने गया था। गंगा पूरी तरह उफनाई हैं। इसके बावजूद वह नहाने के लिए गंगा में उतर गया। स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्नान के लिए गए अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो लोग बचाने के लिए पहुंचे लेकिन तब तक वह गंगा की तेज धारा में डूब गया। किशोर की डूबने की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ गंगा के तट पर जुट गई। ग्राम प्रधान जवाहिर, श्रवण यादव, कानूनगो अनिल कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर अलीनगर संतोष कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की गई लेकिन किशोर का पता नहीं चला। किशोर के डूबने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed