फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager dies due to lightning

धागा सीधा करने में हाईटेंशन तार से सटा रॉड, करेंट से किशोर की मौत

Mon, 13 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to lightning
कंदवा। थाना क्षेत्र के असना गांव में रविवार की दोपहर धागा सीधा करने वाले राड को खड़ा करने के दौरान हाईटेंशन करेंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामराज राम का पुत्र विशाल कुमार (17) गांव में ही दरी व कालीन बनाने वाले कारखाने में दरी व कालीन बनाने का काम करता था। रविवार की दोपहर वह धागा सीधा करने वाले राड को धागा सीधा करने के लिए ऊपर उठा रहा था। इस दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से राड छू गया और विशाल करेंट की चपेट में आकर राड से चिपक गया। घटना के समय कारखाने में केवल एक और युवक था जिसे घटना की जानकारी नहीं हो सकी। करीब आधे घंटे बाद जब वह कारखाने से बाहर निकला तो राड से सटे विशाल को मूर्छित देखकर शोर मचाने लगा। शोर सुनकर लोग मौके पर जुट गए और बांस की सहायता से राड से सटे विशाल को छुड़ाया पर तब तक उसकी झुलस कर मौत हो चुकी थी। रामराज की चार संतानों में विशाल सबसे छोटा था। उससे बड़ा एक भाई व बड़ी दो बहने हैं। किशोर की मौत से उसकी पिता सहित माता चंचल देवी, बहनों और बड़े भाई गोविंद का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed