फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager dies due to drowning while bathing in the pond

Chandauli News: तालाब में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत

Fri, 29 Nov 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning while bathing in the pond
नौगढ़। क्षेत्र के बाघी गांव के तालाब में बृहस्पतिवार को नहाते समय एक किशोर डूब गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में उसका शव पानी में ऊपर आकर उतराने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाघी गांव निवासी बेचू साहनी के चार पुत्रों में सबसे छोटा आजाद साहनी (17) राजकीय इंटर कॉलेज, नौगढ़ में कक्षा नौ में पढ़ता था। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे वह गांव के दुर्गा मंदिर के पास तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद कई लोग पानी में कूदकर उसको खोजने लगे लेकिन आजाद का पता नहीं चला। कुछ देर बाद वह पानी में उतराने लगा। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed