फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teen drowned while taking bath in Ganges with friends, search continues

दोस्तों संग गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, तलाश जारी

Fri, 11 Sep 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teen drowned while taking bath in Ganges with friends, search continues
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अन्तर्गत शेरपुर सरैया गांव के सामने अपने दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह गंगा में स्नान करने गया सूरज यादव उर्फ गोलू (17) गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोर की खोज करने में जुटी है। लेकिन अभी तक उसकी तलाश जारी है। वहीं किशोर के पानी में डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शेरपुर सरैया के सरैया गांव निवासी रामअवतार यादव के चार पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र सूरज उर्फ गोलू मारुफपुर स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने ही गांव के दोस्तों के साथ गंगा नदी के कछार में सरसों व परवल का खेत तैयार करने के लिए गंगा तट पर गया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतर गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी मे चला गया। स्नान कर रहे दोस्तों ने हो हल्ला मचाते हुए सूरज को बचाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी कोई सफलता मिलती न देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होते हुए बलुआ थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी मारूफपुर प्रशांत सिंह ने नाव व जाल लगवाकर गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

चहनिया। जीवित्पुत्रिका पर मां इंद्रावती देवी बेटों की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत की है। बेटे के डूबने की सूचना पर घर में कोहराम गया। सूरज चार भाईयों में सबसे छोटा है। उसके डूबने की जानकारी होते ही पिता राम अवतार, मां इंद्रावती देवी और भाई मनोज, संदीप, पंकज व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। किशोर की मां तो रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें किसी तरह संभाला। किशोर के डूबने की सूचना पर सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed