फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teamwork needed for better work: DM

विकास कार्योँ में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होगी कार्रवाई- डीएम

Mon, 04 Jan 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Teamwork needed for better work: DM
चंदौली। नवागत डीएम संजीव सिंह शनिवार की देर रात कार्यभार संभालने के साथ ही रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। विभागीय अधिकारियों के साथ परिचय प्राप्त करने के बाद विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं लंबित परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद कार्यों को तेज गति से पूरा कराने की निर्देश दिए। उन्होंने आपसी समन्वय और टीमवर्क के साथ काम करनेे नसीहत अधिकारियों को दी। कहा टीम वर्क से कार्य अच्छा होता है। कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि जनता की समस्याओं हल किया जाए । अफसर समय से कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों को भी नियमित रुप से कार्यालय आने का निर्देश दें। कहा कि यदि किसी विभाग के पास कोई नया सुझाव हो तो कार्ययोजना तैयार करके प्रस्तुत करें। ताकि उसका परीक्षण कराकर जनहित में उसे लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। अच्छे कार्य के लिए शाबासी और कार्य में लापरवाही के लिए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। डीएम ने राज्यपाल के संभावित आगमन को लेकर अफसरों से तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान एडीएम अतुल कुमार, अनिल त्रिपाठी, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डा. आरके मिश्रा, सीवीओ एसपी पांडेय, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, पीडी सुशील कुमार, एसडीएम विजय नारायण सिंह, फूलचंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंदौली। नवागत जिलाधिकारी संजीव सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रविवार को कलेक्ट्रेट में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की प्राथमिकता एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तीव्र गति से कार्य किया जायेगा। कहीं भी किसी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जायेगी। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जायेगा। कहा कि धान खरीद में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान होगा जिससे किसानों को परेशानी न हो। नवागत जिलाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी है। वे मूल रूप से जनपद जालौन के निवासी है। वह जनपद चित्रकूट, लखनऊ एवं हरदोई में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा जनपद उन्नाव एवं शाहजहांपुर में मुख्य विकास अधिकारी एवं विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन पद पर नियुक्त रहे। जिलाधिकारी के रूप में पहली तैनाती फतेहपुर में थी। जिले में डीएम के पद पर उनकी दूसरी तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed