फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Team from Mathura to catch monkeys in varanasi one monkey will cost one thousand rupees

बंदरों को पकड़ने मथुरा से आई टीम: जंगलों में छोड़े जाएंगे बनारस के बंदर, एक बंदर पर खर्च होंगे एक हजार रुपए

Sat, 20 Aug 2022 12:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 20 Aug 2022 12:42 PM IST
सार

बनारस के बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने योजना बनाई है। जिसके लिए मथुरा से टीम बुलाई गई है। बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने पहली बार टेंडर व्यवस्था लागू की है। 

विज्ञापन
Team from Mathura to catch monkeys in varanasi one monkey will cost one thousand rupees
बंदर का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस के बंदरों को चकिया चंदौली के जंगलों में छोड़ने के लिए नगर निगम ने योजना बनाई है। इनको पकड़ने के लिए मथुरा से टीम आई है जो शहर में जाल बिछाकर बंदरों को पकड़ने में जुटी है। इन बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने पहली बार टेंडर व्यवस्था लागू की है। 
विज्ञापन


गिरी नगर कालोनी, चेतगंज, हबीबपुरा, महावीर हाइट्स मंडुवाडीह, सिंधुरिया कालोनी, भेलूपुर आदि इलाकों में बंदरों का इस समय खूब आतंक है। पिछले दिनों नगर निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई थी। संभव की जनसुनवाई में भी बंदरों के आतंक से जुड़ी शिकायतें आ चुकी हैं। नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग ने मथुरा के विशेषज्ञों को बुलाया है, जो तीन महीने तक यहां रहेंगे और बंदर पकड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन


मथुरा से आई टीम के एक सदस्य ने बताया कि बड़ी जाली में केला रखा जाता है। जब बंदर केला खाने अंदर आता है तो दरवाजा ऊपर से बंद कर दिया जाता है। इसके बाद इन्हें ले जाकर जंगलों में छोड़ा जाता है। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि यहां से पकड़ने के बाद बंदरों को चकिया चंदौली के जंगलों में छोड़ने की योजना है। पहली बार टेंडर व्यवस्था से यह काम कराया जा रहा है। एक बंदर को पकड़ने में एक हजार रुपये का खर्च आ रहा है। अब तक 25 से अधिक बंदर पकड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed