फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   team arrived in measles deaths

खसरे से मौत के बाद पहुंची टीम

Sat, 14 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 14 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
 team arrived in measles deaths
मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
क्षेत्र के भैसौड़ा गांव में खसरे से मंगलवार की रात सानिया (12) की मौत के बाद शुक्रवार को नौगढ़ सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और पीड़ितों का उपचार किया। गांव में अभी भी 26 लोग बीमारी की चपेट में हैं। इससे गांव में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के भैसौड़ा गांव में पिछले एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। जिसमें दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हैं। इसी बीच मंगलवार को पीड़ित सानिया नामक बालिका की मौत हो गई। गांव में अभी भी सलामत (19), फैज अली (16), अजहरू (14), सुहेल (14), सहाना (18), तस्मीन (05), अलीशा (04), रहनुमा (10), सदीबा (12), चांदनी (12), मुस्कान (12), शाहिद (13), गुलाम रसूल (12), सखातूल (13), आसमा (14), आमिर खान (16), रानी (08), गुड़िया (10), जुबेद (12), जाफरीन (10), इश्तियाक (07), तौहिद (08), शाजिद (05), अफजाल (12), जैनुल (06) अनुल (07) आदि हैं। दो दिन तक स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन

 शुक्रवार को ग्राम प्रधान खुशबू निशा ने क्षेत्रीय विधायक पूनम सोनकर को फोन से यह सूचना दी। इस पर विधायक ने सीएमओ से स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने को कहा। सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संजय     पटेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। जिसके     बाद पीड़ितों का उपचार शुरू किया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed