फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teak wood raiding the house

घर में छापा मारकर सागौन की लकड़ी पकड़ी, आरोपी फरार

Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teak wood raiding the house
विकासखंड के देवखत गांव के एक घर में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान घर के अंदर से सागौन की लकड़ी बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब 15 हजार से अधिक आंकी जा रही है। वहीं आरोपी मौके पर नहीं मिला। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जयमोहनी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविशंकर शर्मा को मंगलवार को सूचना मिली कि देवखत गांव में एक व्यक्ति के घर में अवैध लकड़ी रखी गई है। सूचना पर वनकर्मियों ने देवखत गांव में नंदू पुत्र राम रेखा के घर में छापा मारा। टीम को देखकर आरोपी घर से भाग निकला। इस दौरान घर में छिपाकर रखे गए सागौन के 5 बोटा लकड़ी बरामद हुई। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बरामद लकड़ी को विभाग ने कब्जे में ले लिया है, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये से अधिक है। आरोपी नन्दू के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। टीम में वन दरोगा ओंकार नाथ शुक्ल,मनीष कुमार गुप्ता, संदीपक,निर्भय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed