फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers will check the tremor only after the corona epidemic ends

कोरोना महामारी की समाप्ति के बाद ही शिक्षक जांचेंगे कांपी

Sat, 02 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Teachers will check the tremor only after the corona epidemic ends
बबुरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कोरोना वायरस महामारी पर रोक तक बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन न करने की चेतावनी दी है। कहा कि इस महामारी के दौर में कापियों की जांच की बात कहकर शिक्षा विभाग मनमानी पन दिखा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई है। सभी जिलों को अलग अलग जोन में बांट कर गाइड लाइन जारी की गई है। दूसरी तरफ प्रदेश के शिक्षा सचिव ने पांच मई से बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन की बात कही है। चंदौली जनपद ग्रीन जोन में है लेकिन इससे सटे वाराणसी जिला रेड जोन में है। ऐसे में जिला संक्रमण के खतरे से उबरा नहीं है। उन्होंने शिक्षा सचिव से 17 मई तक कापियों का मूल्यांकन न करने और परीक्षकों को कोरोना योद्धा मानकर 50 लाख रुपये का जीवन बीमा करने की मांग की है। कहा कि ऐसा न करने पर शिक्षक मूल्यांकन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed