{"_id":"67ec3d4a219ad670fc07dcf0","slug":"teachers-welcomed-the-children-by-applying-tilak-and-fed-them-kheer-chandauli-news-c-189-1-chl1002-129243-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शिक्षकों ने तिलक लगाकर बच्चों का किया स्वागत, खिलाई खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शिक्षकों ने तिलक लगाकर बच्चों का किया स्वागत, खिलाई खीर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नए शैक्षिक सत्र में मंगलवार से परिषदीय स्कूल खुल गए। पहले दिन शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर व फूल देकर स्वागत किया। बच्चों को मध्याह्न भोजन के दौरान स्कूल में खीर भी खिलाई गई। हालांकि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति 50 फीसदी ही रही।
जिले में मंगलवार से जिले के 1185 परिषदीय विद्यालय खुल गए। इस विद्यालयों में कुल एक लाख 80 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे से ही शिक्षकों ने बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालय को गुब्बारों से सजा रखा था। स्कूल में बच्चों के प्रवेश से पहले उनका तिलक लगाकर व फूल देकर स्वागत किया गया। इससे बच्चों का आत्मविश्वास और मनोबल ऊंचा हुआ। पहले दिन मध्याह्न में बच्चों को खीर खिलाई गई। कई विद्यालयों में फल भी बांटे गए। हालांकि, पहले दिन बच्चों की उपस्थिति 50 फीसदी ही रही। प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के पूर्व अध्यक्ष व कंपोजिट विद्यालय धीना के प्रधानाध्यापक डॉ. संजय सिंह, तेल्हरा के अच्युतानंद त्रिपाठी और प्राथमिक विद्यालय रामपुर के बलराम पाठक ने बच्चों से कहा कि वे भी सरकारी स्कूल से ही पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बड़े सपने देखो। हम सब आपके साथ हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने शिक्षकों से कहा कि प्रतिभा घर-परिवार पैसा देखकर के नहीं आती है। प्रतिभा कहीं भी हो सकती है। उसको निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। अभिभावक मन में कभी भी ऐसा भाव न लाएं कि उनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। हम सभी सरकारी स्कूलों से ही पढ़े हैं। अब तो सरकारी स्कूल भी सुविधाओं के मामले में कम नहीं है। बच्चे अभिभावक व शिक्षकों को देख कर सीखते हैं। ऐसे में आप जैसा आचरण करेंगे। बच्चे वैसा ही बनेंगे।