फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers rallied for pension

पेंशन के लिए शिक्षक लामबंद 

Sun, 24 Apr 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sun, 24 Apr 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers rallied for pension
मालती राय को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने 19 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए संघर्ष का निर्णय लिया। अंत में शिक्षकों ने 19 सूत्रीय मांग पत्र डीआईओएस डा. मालती राय    को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामकृपाल त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। प्रदेश सरकार एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दें, जिससे शिक्षकों का भला हो सके। तदर्थ शिक्षकों का अविनियमितीकरण तत्काल किया जाए। माध्यमिक शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाए। एलटी स्नातक शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिया जाय। सीटी वेतन क्रम को एलटी वेतन क्रम में पदोन्नति देने के साथ ही शिक्षकों की विसंगति का निस्तारण किया जाए।  जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उपलब्धियों से सीख व प्रेरणा लेकर आगे भी संघर्ष को जारी रखना होगा। कहा कि माध्यमिक शिक्षकों को परीक्षा में ड्यूटी करने का पारिश्रमिक का भुगतान सीबीएससी बोर्ड के दर के अनुसार किया जाए। महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर अवकाश तथा मातृत्व अवकाश प्रदान किया जाए।  इस अवसर पर राजेश त्रिपाठी, सत्यमूर्ति ओझा, रोहिणी पांडेय, रामसेवक सिंह, क्षमाशंकर चौबे, महताब अहमद, संजय सिंह,आशुतोष तिवारी, राजबली प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed