फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers honored

विशिष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Mon, 07 Sep 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored
पीडीडीयू नगर। नई रोशनी सेवा समिति की ओर से नगर के एक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट कार्य करने वाले दस शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में छात्रों की उन्नति में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में आए एम्स नई दिल्ली के पूर्व चिकित्सक डॉ. अजीत ने कहा कि शिक्षक समाज का सबसे महत्वपूर्ण और विशेष भूमिका में द्योतक़ है। वह अपने ज्ञान रूपी प्रकाश से समाज व देश का अंधेरा मिटाता है और अपने विद्यार्थियों को सही रास्ते दिखाकर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास करता है। कोई कुछ भी बनता है तो उसके पीछे एक शिक्षक की ही भूमिका होती है। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा की शिक्षक की भूमिका की तुलना अन्य लोगों की भूमिकाओं से नही की जा सकती है। शिक्षण कार्य एक प्रोफेशन नही बल्कि राष्ट्र निर्माण का कार्य है। इसलिए शिक्षक सदा वंदनीय होता है। इसके पूर्व उर्मिला सिंह, रवि कुमार, विनोद कुमार, सुरेश कुमार अकेला, रवि प्रसाद, संजय सिंह शक्ति, ज्योति प्रकाश, रिंकू कुमारी, सुरेखा केशरवानी और अंकित पांडेय को अंगवस्त्रम और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंद्रभूषण मिश्र,संजय शर्मा, तलवार सिंह, अशोक, बिंद्रा प्रसाद, राजेश, जय प्रकाश, सुधीर पांडेय, चंद्रभूषण मिश्र, संजय कुमार, महेंद्र कुमार रहे। संचालन सुरेश अकेला और धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed