फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   teachers Found respect

शिक्षकों को मिला सम्मान

Tue, 06 Sep 2016 01:33 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 06 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
teachers Found respect
मुगलसराय के रविनगर में डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते शिक्षक।
देश के पूर्व राष्ट्रपति व शिक्षक डा. राधाकृष्णन की जयंती जिले में धूमधाम से मनायी गई। इस दौरान स्कूलों, कालेजों और कोचिंग संस्थानों में छात्रों ने अध्यापकों का सम्मान किया। बदले में आशीर्वाद पाया। वहीं गोष्ठी में पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता बताई। विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें बच्चों ने प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

नगर के मानस कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक सुरेश सिंह एवं प्राचार्य एस नाथ ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रबंधक सुरेश सिंह ने शिक्षक को समाज की रीढ बताया। मालगोदाम रोड आरपीएफ कालोनी स्थित एसआरबी स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य लवी एस जेम्स ने बच्चों को शिक्षकों के महत्व को समझाया। प्रबंधक तारकेश्वर चौबे और वीके त्रिपाठी ने बच्चों को शांति, धैर्य, अनुशासन का पाठ पढ़ाया। मीडिया इंस्टीट्यूट आफ इंफार्मेशन टेक्नालाजी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संस्था के निदेशक जुबेर अहमद ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से की। इस दौरान चंदन विश्वकर्मा, सुनील कुमार, सादिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंडो ग्लोबल यूथ फोरम की ओर से नगर के नगर पालिका इंटर कालेज वीर अब्दुल हमीद सभागार में अध्यापक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अर्जुन पांडेय, राजकुमार जायसवाल, शोभनाथ, पवन श्रीवास्तव, रेहाना तबस्सुम, विपिन सिंह, मोहम्मद रफीक, गोपीनाथ चौबे को सम्मानित किया गया। इस दौरान विजय नरायन, डॉ. रामप्रकाश शाह, रमेश जायसवाल, डॉ. आरके शर्मा, सतीश जिंदल, इंद्रजीत शर्मा, परमानंद सिंह यादपव, मोहन राय, रघुवंशी, स्वामी भजनानंद, नसीम खां आदि रहे। पंचफेडवा स्थित त्रिपुरारी इंटर कालेज में गोष्ठी हुई। इस  दौरान रिया शर्मा, अनामिका यादव, उमंग, कार्तिकेय, आभा यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन बीके मिश्रा ने किया। टापर्स कोचिंग इंस्टीट्यूट की ओर से गुरुद्वारा के समीप एक लान में समारोह हुआ। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक के माध्यम से लोगों का मन मोहा। इस दौरान ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, संतोष यादव, अंजली चौहान, सुधीर श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed