फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teacher strangled to death in college office

Chandauli News: कॉलेज के कार्यालय में अध्यापक की गला दबाकर हत्या

Mon, 14 Oct 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Teacher strangled to death in college office
पड़ाव। मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज के कार्यालय में शुक्रवार की देर रात विद्यालय संचालक के पुत्र और अध्यापक रोहित पटेल की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनका सिर भी फटा हुआ था। खून से लथपथ मिले अध्यापक को परिजन आनन-फानन में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अध्यापक की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी गांव निवासी अशोक पटेल का चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के डोमरी मार्ग पर उदित नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। उनके तीन पुत्र हैं। रोहित पटेल, संदीप पटेल और अनमेजय पटेल। जिसमें उनके बड़े बेटे रोहित पटेल(32) विद्यालय मैनेजमेंट संभालने के साथ-साथ अध्यापन का भी काम करते थे। इसके साथ ही वे विद्यालय में बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। शुक्रवार को उनके घर में शीतला माता मंदिर की स्थापना की पूजा थी। विद्यालय बंद होने के बावजूद वे सुबह 9 बजे घर से अपने छोटे भाई अनमेजय से हेलमेट लेकर घर से निकल गए।
विज्ञापन

सुबह के 10 बजे उनके मझले भाई संदीप ने गैस सिलिंडर की ओटीपी पूछने के लिए फोन किया लेकिन रोहित का फोन नहीं उठा। गैस सिलिंडर के कनेक्शन में उन्हीं का नंबर था। इस वजह से ओटीपी भी उन्हीं पर जाता था। फोन नहीं उठने पर परिजनों ने दोबारा कॉल इसलिए नहीं किया कि रोहित पहले कह चुके थे कि मुझे एक बार कॉल करने पर नहीं उठे तो दोबारा कॉल मत किया करो। मैं खुद कॉल करूंगा। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों उनको खोजने लगे। इसी दौरान मझले भाई संदीप और चचेरा भाई वैभव विद्यालय में भी गए। विद्यालय का ताला खुला हुआ था और कार्यालय के फर्श पर रोहित गिरे हुए थे। उनके सिर से खून बह रहा था। उसी दौरान संदीप ने अपना मोबाइल चेक किया तो दिन में 11 बजे के करीब रोहित ने उनको व्हाट्सएप मैसेज भी किया था जिसमें लिखा था कि जल्दी विद्यालय आओ पर घर में उत्सव होने की वजह से वे देख नहीं पाए।परिजन रोहित को ट्रामा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद विद्यालय में एएसपी विनय सिंह, सीओ आशुतोष, इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह पुलिस टीम और फारेंसिंक टीम के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। सीओ आशुतोष ने बताया कि इंटर कॉलेज के कार्यालय में अध्यापक जमीन पर गिरे मिले थे। उनकी मौत हो गई। सीसी कैमरे की फुटेज आदि के माध्यम से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटना मौत का कारण, गले पर मिले निशान
अध्यापक रोहित सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी रविवार को आ गई। हालांकि पुलिस ने उसे सार्वजनिक नहीं किया और हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। अध्यापक के गले पर काला निशान भी बना है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि गमछे या फिर किसी रस्सी आदि से गला घोंटकर उनकी हत्या की गई है। उनके सिर पर भी चोट के निशान हैं। कार्यालय के नीचे फर्श पर खून का निशान मिला था। वहीं कार्यालय में रोहित का एक पैर का जूता भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने रोहित का मोबाइल, लैपटॉप आदि लेकर जांच कर रही है।
विद्यालय के सभी कैमरे चालू, बस कार्यालय का मिला बंद
सेमरा गांव स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज में प्रवेश से लेकर कार्यालय और परिसर में कुल छह कैमरे लगे हैं। पुलिस ने उसका डीवीआर घटना के दिन ही अपने साथ ले गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें विद्यालय के सभी कैमरे तो चालू मिले लेकिन कार्यालय के अंदर लगा कैमरा बंद मिला है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

-मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित विद्यालय में अध्यापक की मौत हुई है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।-आदित्य लांग्हे, एसपी, चंदौली


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed