फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teacher missing from school, children were teaching in class

Chandauli News: स्कूल से शिक्षक नदारद, कक्षा में पढ़ा रहे थे बच्चे

Sun, 05 May 2024 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Teacher missing from school, children were teaching in class
नौगढ़। क्षेत्र के बजरडीहा प्राथमिक विद्यालय में शनिवार बिना अवकाश के सभी शिक्षक गैरहाजिर थे। दो कक्षाएं खाली थीं तो एक में बच्चे ही बच्चों को पढ़ाते मिले। वहीं, उपस्थिति पंजिका में दो शिक्षकों के हस्ताक्षर दर्ज थे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ। एसडीएम ने अनुपस्थित प्रधानाध्यापक समेत चारों शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। एसडीएम आलोक कुमार और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बजरडीहा में बने बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे तो अव्यवस्था देख भड़क गए। गंदगी के साथ शौचालय के दरवाजे टूटे थे, सबमर्सिबल खराब मिला और नल की टोंटियां गायब थी। दिव्यांग शौचालय भी खस्ताहाल मिला। एसडीएम ने ग्राम प्रधान को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। वहीं, स्कूल से शिक्षक गायब थे और बच्चे क्लास संभालते मिले। कक्षा एक और दो के बच्चे एक कमरे में बैठे थे, जिन्हें एक छात्रा खड़े होकर पढ़ा रही थी। बच्चों ने बताया कि गुरु जी कहीं गए हैं। तीसरी और चौथी कक्षा के बच्चे दूसरे कमरे में बैठे थे। वहां भी शिक्षक नहीं थे। जबकि तीसरे कमरे में शिक्षामित्र इंद्रजीत सिंह बच्चों को पढ़ा रहे थे। एसडीएम को शिक्षामित्र ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक अभयजीत राय आज नहीं आए हैं। शिक्षामित्र कौशल्या यादव और प्रतिमा सिंह आई थीं लेकिन किसी काम से चली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed