फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teacher Day With encouragement of teacher Meena children won competitions state level

शिक्षक दिवस : शिक्षिका मीना के प्रोत्साहन से बच्चों ने प्रदेश स्तर पर जीतीं प्रतियोगिताएं, जानें इनके बारे में

Thu, 05 Sep 2024 06:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 06:01 PM IST
सार

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर जिले भर के स्कूलों और कॉलेजों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षकों के साथ सेल्फी ली। इस दौरान उन शिक्षकों के कार्यों को भी सराहा गया, जिन्होंने नए-नए तरीकों से बच्चों को शिक्षित और प्रतिभावान बनाने का काम किया।

विज्ञापन
Teacher Day With encouragement of teacher Meena children won competitions state level
पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीना राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकिया नगर के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर स्थित उच्च जूनियर हाई स्कूल व पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीना राय बच्चों को न सिर्फ पढ़ाती है बल्कि खेलने के लिए भी प्रोत्साहित करती हैं। इनके प्रोत्साहन और अनुशासन से स्कूल के बच्चों ने प्रदेश स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की।

विज्ञापन


मीना कक्षा के अलावा छात्र-छात्राओं के माता पिता और घर से जुड़ी हुई हैं। बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करती हैं। मीना अब तक 40 से ज्यादा बच्चों को खुद के पैसे से किताब खरीदकर भी दे चुकी हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ ही शिक्षणेत्तर प्रतिभा के विकास के लिए मीना को राज्य शिक्षा पुरस्कार मिलेगा। चंदौली जिले में इस पुरस्कार के लिए चयनित होने वाली पहली महिला शिक्षक हैं।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर 3 शमशेर नगर की निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद राय की पत्नी मीना राय वर्ष 1997 में प्राथमिक विद्यालय शहाबगंज विकास खंड के मगरौर गांव से अध्यापन का कार्य आरंभ किया। इसके बाद नगर के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी स्थित प्राथमिक विद्यालय चकिया द्वितीय में भी अध्यापन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को अच्छे प्रदर्शन का सिखाया तरीका
वर्ष 2008 में प्रमोशन के बाद उनकी नियुक्ति पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलीलपुर (पड़ाव) में हुई। जहां उन्होंने आठ वर्षों तक अध्यापन कर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। वर्ष 2016 में उनका स्थानांतरण वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया में हुआ। 2022 से वे इस विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 400 के लगभग छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था का प्रबंध सुनिश्चित करने में उनका योगदान रहा। इनके कार्यकाल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया के छात्राओं ने कई छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।  

प्रभारी प्रधानाध्यापक के कार्यकाल के दौरान उन्होंने वर्ष 1917 में निर्मित विद्यालय के जर्जर भवन और बरामदे की मरम्मत क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव से आग्रह करके कराई और प्रयास कर पूरे परिसर को नया लुक प्रदान किया। 

पुरस्कार के लिए चयनित होने पर हर्ष
चकिया नगर के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर स्थित उच्च जूनियर हाई स्कूल व पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीना राय को राज्य शिक्षक अवाॅर्ड के लिए चयनित होने पर बीईओ रामटहल ने बधाई दी और कहा कि राज्य शिक्षक अवाॅर्ड विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को कुशल कार्य प्रणाली के कारण मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने मीना राय का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बाबूलाल, अनिल यादव, वेदप्रकाश सिंह, नरेश कुमार रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed