फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teacher arrived late, children had to wait in the sun

Chandauli News: देर से पहुंचे शिक्षक, बच्चों को धूप में करना पड़ रहा इंतजार

Wed, 29 Jul 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Teacher arrived late, children had to wait in the sun
टांडा कला। क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के समय से विद्यालय नहीं पहुंचने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय जमालपुर (हसनपुर) में भी शिक्षकों के देर से पहुंचने के कारण बच्चों को विद्यालय के बाहर कड़ी धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है, जबकि शिक्षकों की उपस्थिति सुबह 7:30 बजे तक अनिवार्य है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय जमालपुर (हसनपुर) में शिक्षक कई बार सुबह 8:30 बजे से लेकर 9 बजे तक पहुंचते हैं। विद्यालय का मुख्य गेट बंद होने के कारण बच्चों को लगभग प्रतिदिन बाहर ही शिक्षकों के आने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर के बाहर छाया की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बच्चे तेज धूप में खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की इस लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। कड़ी धूप में इंतजार करते बच्चों को देखकर लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के कुछ अन्य प्राथमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों के समय से नहीं पहुंचने की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा विद्यालयों में समय से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय का कहना है कि उच्चाधिकारियों को शिकायत से अवगत कराते हुए मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed