{"_id":"6a6513d0f65e6f99710a93af","slug":"teacher-accused-of-severely-beating-female-student-dark-mark-found-near-spine-chandauli-news-c-189-1-svns1013-151988-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शिक्षक पर छात्रा को कड़े से पीटने का आरोप, रीढ़ के पास पड़ा काला निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शिक्षक पर छात्रा को कड़े से पीटने का आरोप, रीढ़ के पास पड़ा काला निशान
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है। परिजनों ने विद्यालय के शिक्षक पर हाथ में पहने कड़े से छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। इससे छात्रा की रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया रेफर कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
केसार गांव निवासी रवि राव की बेटी प्रियंका (10) प्राथमिक विद्यालय केसार में कक्षा पांच की छात्रा है। आरोप है कि शनिवार को स्कूल में पढ़ाई के दौरान किसी बात पर शिक्षक रिंकू सिंह ने उसे हाथ में पहने लोहे के कड़े से पीठ पर कई बार प्रहार कर दिए। तेज दर्द होने से वह रोने लगी और उसकी पीठ पर सूजन काला निशान उभर आया।
घर पहुंचने पर छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटी की हालत देखकर मां रुक्मिणी देवी घबरा गईं और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लेकर पहुंचीं। चिकित्सकों को जांच के दौरान छात्रा की रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोट के निशान मिले। चिकित्सक डॉ. चंद्र कुमार ने बताया कि रीढ़ के पास काला निशान होने के कारण गहन जांच की जरूरत थी, लेकिन छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विद्यालय पहुंची और शिक्षकों, कर्मचारियों व परिजनों से पूछताछ की। छात्रा की मां का आरोप है कि उन्होंने आरोपी शिक्षक से घटना की शिकायत की तो उन्होंने ऐसी गलती दोबारा न होने की बात कही। छात्रा के पिता रवि राव ने चकरघट्टा थाने में तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालय में बच्चों के साथ इस तरह की मारपीट स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कोट-
-- -- --
- छात्रा के परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस सभी पक्षों से बातचीत की है और उनके बयान दर्ज किए हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार, थानाध्यक्ष, चकरघट्टा
- घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक हिंसा स्वीकार्य नहीं है। - लालमणि राम, खंड शिक्षा अधिकारी