{"_id":"6a8df789c89232361a05f433","slug":"tds-levels-in-water-at-stations-will-be-checked-twice-daily-chandauli-news-c-189-1-svns1012-153533-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्टेशनों पर रोज दो बार होगी पानी में टीडीएस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्टेशनों पर रोज दो बार होगी पानी में टीडीएस की जांच
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत अब रेलवे स्टेशनों पर रोज दो बार पानी में टीडीएस (टोटल डिसॉल्व्ड सॉलिड्स) की जांच की जाएगी। वहीं, हफ्ते में एक बार पानी में बैक्टीरिया की जांच होगी।
साथ ही छह महीने पानी की टंकियों और फिल्टरों की सफाई जाएगी। यही नहीं, जल स्रोतों की भी जांच की जाएगी।
पिछले दिनों भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने देश के 800 उपनगरीय स्टेशनों की जांच कर पानी की गुणवत्ता की रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद रेलवे ने पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। पूर्व मध्य रेलवे ने पानी की टंकियों और फिल्टरों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
इसके तहत पीडीडीयू मंडल के पीडीडीयू जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर जल स्रोतों, जल उपचार प्रणालियों, भूमिगत और ओवरहेड टैंकों, पीवीसी टैंकों, जल बूथों, नलों और जल वितरण का व्यापक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
पानी की टंकियों की सफाई के बाद कीटाणु मुक्त किया जाएगा। इसके अलावा वेंट और ओवरफ्लो बिंदुओं को पक्षियों, जानवरों और शैवाल से बचाने के लिए उपाय किए जाएंगे। पाइप लाइनों और नलों में होने वाले रिसाव को दुरुस्त किया जाएगा। संवाद