फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tazias were lifted from Chowk; chants of "Ya Hussain" echoed.

Chandauli News: 497 चौक से उठाए गए ताजिये, या हुसैन की सदाएं गूंजीं

Sat, 27 Jun 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tazias were lifted from Chowk; chants of "Ya Hussain" echoed.
दुलहीपुर में मोहर्रम पर करतब दिखाते मु​स्लिम समुदाय के लोग। संवाद
पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्रवार को गम और मातम के बीच मुहर्रम मनाया गया। इस दौरान शहीद-ए-कर्बला की याद में ताजिया के जुलूस निकाले गए। पूरे जिले में 497 इमाम चौक से ताजिया उठाकर कर्बला में ठंडे किए गए। जुलूस में या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। वहीं, अलग-अलग अंजुमनों और अखाड़ों की ओर से करतब दिखाए गए। शिया समुदाय के लोगों ने जंजीरी मातम किया। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के कसाब महाल, काली महाल, मुस्लिम महाल, मंसूर सलाम रोड, जीटी रोड, शाहकुटी, महमूदपुर, पथरा, सिकटिया, गोबरियां, प्लांट डिपो, इस्लामपुर, लोको कालोनी, अलीनगर समेत अन्य स्थानों से ताजिया के जुलूस निकाले गए।
विज्ञापन

जुलूस इमाम चौक से शुरू होकर बाजार से होते हुए मुगलचक अलीनगर स्थित कर्बला के मैदान में पहुंचे, जहां ताजिये ठंडे किए गए। जुलूस में युवाओं ने लाठी, डंडे, ट्यूबलाइट आदि से करतब दिखाए। चकिया तिराहे पर सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुलहीपुर क्षेत्र में 100 से अधिक ताजिया के जुलूस निकले। कमालपुर कस्बे के साथ इनायतपुर, नौरंगाबाद, ढोढ़िया, हेतमपुर, कवई पहाड़पुर, बधरी में जुलूस निकले। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार नौगढ़ भैंसौड़ा, बरवाडीह, गोलाबाद और तिवारीपुर आदि गांवों में ताजिया के जुलूस निकले। चहनिया संवाददाता के अनुसार पखोपुर, रमौली, नौदर, दरियापुर, सढ़ान, नैढ़ी, इलाकों से ताजिया निकाले गए। इलिया संवाददाता के अनुसार इलिया, पतेरी, चंदा और करवंदिया गांवों से ताजिया के जुलूस निकले।

चकिया/शिकारगंज : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर और ग्रामीण अंचलों में ताजिया के जुलूस निकाले गए। घरों में महिलाओं ने पूरी रात मातम कर कर्बला के शहीदों का गम मनाया। ताजिया के साथ जामा मस्जिद के सदर मुस्ताक अहमद, ताजियादार जैनुल इम्तियाज, मुख्तार अहमद, परवेज, कमरुद्दीन, अफरोज खां, अब्दुल्ला, लल्लन आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम विकास मित्तल, सीओ अजीत सिंह चौहान, कोतवाल अर्जुन सिंह आदि रहे।

दुलहीपुर में मोहर्रम पर करतब दिखाते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed