{"_id":"bbad2509ed1257779df0dea0656cba83","slug":"taught-about-traffic-rules-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात व परिवहन विभाग ने शुक्रवार को नो एक्सिडेंटल डे पर दो व चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटा गया। बाइक में हेलमेट बांधकर चलने वालों को हेलमेट पहनाकर छोड़ दिया गया।
पूरे प्रदेश में शुक्रवार को नो एक्सिडेंटल डे (शून्य दुर्घटना दिवस) घोषित किया गया था। जिसके तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें जरूरी सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया। जनपद में यह अभियान जोर शोर से यातायात व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।
जिसमें सीओ सदर प्रमोद यादव, यातायात प्रभारी व उप संभागीय परिवहन अधिकारी मौजूद रहे । मुगलसराय परिक्षेत्र में चकिया तिराहा, दामोदर दास पोखरा, पंचफेड़वा मोड़ के समीप विभाग के लोग दिनभर मुस्तैद रहे। इस दौरान दो व चार पहिया मिलाकर 156 वाहनों की जांच की गयी ।
जिसमें 13 चार पहिया वाहन के शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवायी गयी, वहीं सीट बेल्ट न लगाकर चलने वालों का चालान काटा गया। इसी प्रकार बिना हेलमेट लगाकर चलने वाले दो पहिया वाहन भी विभाग के राडार पर रहे। हेलमेट न लगाकर चलने वाले 32 बाइक सवारों को यातायात उपनिरीक्षक आशीष सिंह ने चालान कर लगभग 32 हजार रुपये जुर्माना भी वसूले।
साथ ही बाइक में हेलमेट बांधकर चलने वाले सवारों को पुलिस ने रोका और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के बाद उन्हें हेलमेट पहनाकर छोड़ दिया।
पिछले दिनों परिवहन विभाग ने मुगलसराय में बाइक सवारों को गुलाब का फूल देकर कहा था कि सड़क पर बाइक चलाते समय चालक हेलमेट का इस्तेमाल अवश्य करें।
इस सबंध में उप संभागीय परिवहन अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि इस तरह की ड्राइव चलाये जाने का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात के नियमों से रूबरू कराना है।
जागरूकता के लिए पहले फूल दिये गये इसके बाद भी लोगों में और अधिक चेतना जगाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस की ओर से रामप्रवेश सिंह, बलदेव, राजेश भी मौजूद रहे। उप संभागीय परिवहन अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि इस दौरान अवैध तरीके से नीली बत्ती लगाकर चलने वाले मंडल रेलवे के अधिकारी की गाड़ी को भी पकड़ा गया और सीज भी कर दिया गया।