फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Targeted the BJP government at the PDA Jan Panchayat.

Chandauli News: पीडीए जन पंचायत में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Sat, 25 Jul 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Targeted the BJP government at the PDA Jan Panchayat.
पीडीडीयू नगर। समाजवादी मजदूर सभा की ओर से शुक्रवार को नियामताबाद क्षेत्र के पटनवा गांव में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला प्रभारी आजाद राय ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला करते हुए युवाओं, किसानों और मजदूरों की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव आजाद राय ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश और देश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जबकि किसान और मजदूर भी अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं और गरीबों की अनदेखी कर रही है तथा उनके साथ उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है और श्रमिकों के सामने परिवार का भरण-पोषण करना चुनौती बन गया है। इस अवसर पर मुसाफिर चौहान, लालता बियार, तस्लीम अंसारी, इंद्रेश, संजय यादव, अंकित शास्त्री, आशु श्याम, रविचंद, प्रतीक, शायरा बानो आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष बिंद ने की, जबकि संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष छात्रसभा यादवेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed