फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   target Shuffle on the SP and BSP

सपा और बसपा पर साधा निशाना

Sat, 05 Nov 2016 01:11 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 05 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
target Shuffle on the SP and BSP
बैठक को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार की शाम मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर परिवर्तन यात्रा को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह यात्रा भाजपा के व्यापक रूप का प्रदर्शन है। यात्रा को विधान सभा चुनाव का सेमीफाइनल कार्यक्रम बताया। जिले में परिवर्तन यात्रा 9 नवंबर को प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन

डा. पांडेय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। बसपा काफी कमजोर हो चुकी है, तो सपा अपने में ही उलझ कर रह गई है। देश के पंद्रह राज्यों में भाजपा की सरकार सकुशल चल रही है। जनता को यही भरोसा दिलाने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाली गई है। लोगों को बताना है कि भाजपा ही प्रदेश का सही मायनों में विकास कर सकती है। कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उनका यह उत्साह बना रहे और अधिक से अधिक लोग यात्रा में शामिल हों यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की है। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री ने अधिकारियों पर मनमाने तरीके से कार्य करने का भी आरोप लगाया। कहा कि इससे उनके द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।  राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि गंगा, गौ, बेटी, किसान और जवानों के सम्मान की रक्षा के लिए यात्रा निकाली जा रही है। कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी और केजरीवाल जैसे नेता देश के जवानों के नाम पर घृणित राजनीति कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने यात्रा कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह, रामजी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed