फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Target of 500, only 150 applications received in seven months

Chandauli News: 500 का लक्ष्य, सात महीने में आए सिर्फ 150 आवेदन

Wed, 13 Nov 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Target of 500, only 150 applications received in seven months
चंदौली। पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगाने में जिले किसान रुचि नहीं ले रहे। कृषि विभाग को 500 किसानों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य मिला है लेकिन सात महीने में सिर्फ 150 आवेदन आए हैं। इनमें से 80 किसानों ने पैसा जमा किया है।
विज्ञापन

योजना के तहत किसानों को सौर उर्जा से चलने पंप के लिए दो लाख रुपये तक अनुदान देने का प्रावधान है। वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। जिले में पिछले साल 233 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य मिला था। इस बार 500 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य मिला है। कृषि उप निदेशक भीमसेन ने बताया कि इस वर्ष सात माह में अभी तक सोलर पंप के लिए 150 किसानों ने ही विभागीय पोर्टल पर आवेदन किया है। इनमें से करीब 80 किसानों ने ही टोकन मनी जमा की है। बताया कि योजना का लाभ लेने के किसानों को विभाग की वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बताया कि किसानों को सोलर पंप की बुकिंग 5000 रुपये की टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी। 2 एचपी पंप के लिए 4 इंच, 3 एवं 5 एचपी के लिए 6 इंच, 7.5 एचपी और 10 एचपी के लिए 8 इंच की बोरिंग अनिवार्य है। सत्यापन के दौरान बोरिंग न पाए जाने पर टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जाएगी और आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed