{"_id":"6605cb9221b5084077083955","slug":"taraweeh-namaz-completed-in-ramgarh-mosque-chandauli-news-c-20-1-vns1018-555583-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रामगढ़ के मस्जिद में नमाज तरावीह हुई मुकम्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रामगढ़ के मस्जिद में नमाज तरावीह हुई मुकम्मल
विज्ञापन
चहनिया। स्थानीय विकास खंड के रामगढ़ गांव स्थित अरबिया अंजुम मस्जिद में बुधवार की रात विशेष नमाज तरावीह मुकम्मल हुई है। तरावीह की नमाज खत्म होने पर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारक बाद दी। वहीं हाफिज सराफत, फैजुल्लाह और अर्सलान को अंगवस्त्रम भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
रमजान के महीने में मस्जिदों में ईशा की नमाज के दौरान तरावीह की नमाज हाफिज ए कुरआन की ओर से पढ़ाई जाती है। इसमें पूरी कुरआन रमजान के महीने में पढ़ी जाती है। रामगढ़ मस्जिद में हाफिज सराफत , फैजुल्लाह और अर्सलान ने तरावीह की नमाज कराई। इस मौके पर हाफिज सराफत , फैजुल्लाह और अर्सलान ने कह कि रमजान का महीना बरकत का महीना है। कहा तरावीह पढ़ने से शरीर में खून प्रवाह ठीक होता है और व्यायाम होता है ।जो पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं वो चुस्त दुरुस्त रहते हैं। नमाज मुसलमानों को तमाम बुरे कामों से हमेशा हमेशा के लिए परहेज करना सिखाता है। इस मौके पर अकरम अली, इदरीस अली, कमालुद्दीन, शाकिर, मोहम्मद रफीक, नबी हुसैन, अमजद हुसैन आदि उपस्थित रहे।