फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Taking soil in hand, children took oath to serve the country

Chandauli News: हाथ में माटी लेकर बच्चों ने ली देश सेवा की शपथ

Thu, 10 Aug 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Taking soil in hand, children took oath to serve the country
नियामताबाद। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत हुई। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने नियामताबाद गांव के अमृत सरोवर परिसर में शिलाफलकम का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, ग्रामीणों को देश के निर्माण में भागीदारी की शपथ दिलाई गई। डीएम ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत सरोवर के पास देश भक्तों को नमन करने, उनसे प्रेरणा ग्रहण करने के लिए देश भर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, एकजुटता, देश के प्रति दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद डीएम और सीडीओ ने जामुन के पौधों का रोपण किया। सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, आरके चतुर्वेदी, बीडीओ शरदचंद्र शुक्ला, एडीओ धर्मेंद्र सिंह, एडीओ मनोज सिंह, प्रधान संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में भी पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। इलिया क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न स्कूल कॉलेजों तथा परिषदीय विद्यालयों में स्कूल के बच्चों ने देश की रक्षा तथा देश एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।




इनसेट--
आज निकलेगी तिरंगा यात्रा
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका इंटर कॉलेज के वीर अब्दुल हमीद सभागार में प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय ने बुधवार को छात्रों और शिक्षकों को पंच प्राण की शपथ दिलाई। अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजीव सिंह, रमेश सिंह, योगेश सिंह, फिरोज खान, अरुण कुमार, शैलेंद्र कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे। संचालन अशोक त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed