फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Take stock of the preparations for the arrival of the Home Minister

गृहमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 02 Mar 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Take stock of the preparations for the arrival of the Home Minister
चहनिया। क्षेत्र के बलुआ स्थित वाल्मीकि इंटर कॉलेज के फील्ड पर बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा की तैयारियों के अलावा मंच से लेकर बैठने की व्यवस्था को लेकर विधानसभा प्रभारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने सभास्थल का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए सात मार्च को होने वाले मतदान को लेकर गृहमंत्री चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री के आगमन की तीन दिनों से तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं की चहलकदमी होती रही। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने एलआईयू अधीक्षक, सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह व बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी राणाप्रताप सिंह, अरविंद पांडेय, दीपक जायसवाल, योगेंद्र मिश्रा, संकठा राजभर, विवेक सिंह रहे।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की निगरानी
गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। हेलिकॉप्टर उतरने के लिए गुलशन मेमोरियल महाविद्यालय सराय में हेलीफड बनाया गया है। यहां से पुलिस की निगरानी में गृहमंत्री हेलीपैड तक जायेगे । हेलीपैड स्थल से एक एएसपी व दो सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 10 थाना प्रभारी, 20 सब इंस्पेक्टर सहित करीब एक हजारपुलिसकर्मी, सीआरपीएफ व पीएससी के जवान गृहमंत्री का स्कॉर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed