{"_id":"6a2f067c8bb36b16a40f1320","slug":"take-sps-policies-to-every-village-satyanarayan-chandauli-news-c-189-1-chl1002-149953-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव पहुंचाएं सपा की नीतियां : सत्यनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव पहुंचाएं सपा की नीतियां : सत्यनारायण
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गोधना बाईपास स्थित कार्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, कार्यकर्ताओं गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों बनाने और संगठन से जोड़ने की नसीहत दी गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, नौजवान और पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज उठाती रही है।
कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच निरंतर संवाद रखें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लें। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष तस्लीम अंसारी ने की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल मोनू, दिलीप पासवान, सुदामा यादव, प्रेम तिवारी आदि थे।