फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Take possession of municipality property soon: Commissioner

जल्द कब्जे में लें नगर पालिका की संपत्ति:कमीश्नर

Sun, 05 Sep 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Take possession of municipality property soon: Commissioner
पीडीडीयू नगर। चंदौली के नोडल ऑफिसर और मंडलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका को अपनी भूमि को चिह्नित कर उसे जल्द से जल्द कब्जे में लेने का निर्देश दिया। उन्होंने गृह कर की वसूली कम रहने पर गहरी नाराजगी जताते हुए वसूली बढ़ाने के लिए कहा। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्रों को समय-सीमा में बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल शनिवार को दिन में दो बजे निरीक्षण के लिए पीडीडीयू नगर स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने लेेखा विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने आलमारियों में पड़ी फाइलों को निकलवाया और निरीक्षण किया। इसके बाद उपस्थिति पंजिका को देख कर्मचारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधीक्षक से गृहकर व जल कर वसूली के बाबत जानकारी ली। उन्होंने योजना बनाकर वसूली बढ़ाये जाने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास व स्वनिधि योजना के बाबत जानकारी ली। मंडलायुक्त ने निजी चिकित्सालयों से शुल्क वसूले जाने को भी कहा। उन्होंने नगर पालिका की संपत्तियों के बारे में ब्यौरा मांगा। उन्होंने नगर पालिका की संपत्ति का चिह्नित कर उसे अतिशीघ्र कब्जे में लेने को कहा। इस दौरान सीडीओ अजितेंद्र नारायण, एडीएम अतुल कुमार, चेयरमैन संतोष खरवार, परियोजना निदेशक डूडा संजय मौर्य, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, जेई मुरलीधर, प्रभारी लेखाधिकारी सुुरेश पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर पालिका कार्यालय में सभासदों के समूह ने शनिवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान सभासदों ने पुराने फायर ब्रिगेड में नगर पालिका की ओर से दुकान बनाये जाने के बाबत वीडीए के पास लंबित नक्शे को पास कराने की मांग की। इस दौरान बृजेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, महेंद्र पटेल, मो. ईशा खान, विनय यादव, रवि सोनकर, अशोक यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शनिवार को सकलडीहा ब्लॉक के रेलवे ओवरब्रिज मटकुट्टा का निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण समय बद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा निर्माण कार्य के दौरान कोई हादसा न हो इसका विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

वहीं चंदौली मझवार पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण करते हुए विस्तार से जानकारी ली। संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य सावधानीपूर्वक कराया जाए मार्केट में कोई हादसा ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्य को नाइट शिफ्ट में भी तेजी से कार्य कराते हुए पूर्ण कराया जाय। मानक में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed