फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Take care of passenger convenience during work: DRM

काम के दौरान यात्री सुविधा का रखें ख्याल : डीआरएम

Thu, 04 Jun 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Take care of passenger convenience during work: DRM
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय-मानपुर रेलखंड का डीआरएम उदय सिंह मीना ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन सीमा में हावड़ा की ओर ट्रैक सेक्शन काे देखा। वहीं ट्रैक की देखभाल में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से पूरी सावधानी से काम करने और यात्री सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पॉइंट्स (ट्रैक को एक लाइन से दूसरी लाइन पर ले जाने की व्यवस्था), गेज (दो रेल पटरियों के बीच निर्धारित दूरी) और लंबे वेल्डेड रेल सेक्शनों (बिना जोड़ वाली लंबी रेल पट्टियां) की स्थिति का परीक्षण किया गया। ट्रैक की लाइन, लेवल एवं एलाइन्मेंट व निर्धारित अनुरक्षण एवं संरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की। इसमें स्थायी पथ निरीक्षक, ट्रैकमैन एवं ट्रॉलीमैन शामिल रहे। गर्मी के दृष्टिगत रेल पटरियों पर तापमान जनित प्रभावों के लिए अपनाई जा रही ट्रैक संरक्षा एवं अनुरक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed