फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   taicwando

मिशन शक्ति: ताइक्वांडो प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी बेटियां

Sat, 07 Nov 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
taicwando
पीडीडीयू नगर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को पटाखा न जलाने की शपथ दिलाते मुख्यअतिथ - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। बेटियां घर की लक्ष्मी हैं और जरूरत पड़ने पर दुर्गा और काली भी हैं। उनके आत्मबल को मजबूत करना और उन्हें आगे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है। ताकि वह समाज में सम्मान के साथ रहें और कौशल से हुनरमंद और शक्तिशाली बनें। शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत सेंट्रल पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन पर स्पोर्ट्स एसोसिएशन चंदौली के अध्यक्ष डॉ अनिल यादव ने कही। इसमें दो स्कूलों की 125 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला ताइक्वांडों एसोसिएशन की ओर से प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। ताकि वह सशक्त बनें और किसी भी परिस्थिति का मुकाबला करने को तैयार रहें। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंदासी चौकी प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह व ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। सतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क भी बनी है। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और 112 नंबर के बारे में भी जानकारी दी। ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली के उपाध्यक्ष साजू थामस ने कहा कि पुलिस प्रशासन और खेल विभाग के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों में बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर ताइक्वांडो की प्रशिक्षण देने वाली छात्राओं ने आत्मरक्षा के कुछ प्रदर्शन भी किए। स्वागत सीपीएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनय कुमार वर्मा और संचालन अशोक कुमार ने किया। विधु श्रीवास्तव ने आभार जताया। कार्यक्रम में आजाद हुसैन, कोच हेमंत कुमार, सचिन कुमार, नंदजी, आशाराम यादव, कमलेश तिवारी, विभा सिंह, सपना पांडेय, मुकेश विश्वकर्मा, उषा सिंह, अजय वर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed