फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sweetness of peanuts, rewdi and jaggery, happy sareya nu lohri da festival

Chandauli News: मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास, मुबारक होवे सारेया नु लोहड़ी दा त्योहार

Sat, 14 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Sweetness of peanuts, rewdi and jaggery, happy sareya nu lohri da festival
पीडीडीयू नगर। मूंगफली की खुशबू ते गुड़ दी मिठास, मुबारक होवे सारेया नु लोहड़ी दा त्योहार। जोश और उमंग से लबरेज होकर पारंपरिक गीतों के साथ-साथ सर्द रात में शुक्रवार को सिख समुदाय की ओर से लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने गुुरुद्वारे और घरों में लकड़ियां सजाकर लोहड़ी जलाई। उसमें रेवड़ी, तिल, मूंगफली और चावल डालकर सुख व समृद्धि की अरदास की।
विज्ञापन

नगर स्थित सिख परिवारों मेें लोहड़ी की तैयारियां शुक्रवार की सुबह से ही शुरू हो गई थी। लोहड़ी में डालने के लिए मूंगफली, तिल, रेवड़ी समेत अन्य सामग्रियों की खरीदारी की गई। शाम होते ही सबसे पहले लोग गुरुद्वारे पहुंचे। जहां लोगों ने लकड़ियां सजाकर लोहड़ी जलाई। इसके बाद उसके फेरे लेकर उसमें मूंगफली, तिल, रेवड़ियां व चावल डालकर परिवार की सुख समृद्धि की अरदास की। वहीं लोगों ने अपने-अपने घरों में भी लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर ढोल नगाड़ों की थाप पर लोगों ने डांस किया। इस दौरान गुुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह शम्मी, जनरल सेेक्रेटरी महेंद्र सिंह पत्रकार, रंजीत सिंह, गुरुदयाल सिंह, सतपाल सिंह सूरी, सुरेंद्र कोहली, नरेंद्र पाल सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed