{"_id":"63c05f449a43d9256c346ad9","slug":"swami-vivekananda-s-voice-is-capable-of-awakening-the-youth-even-today-chandauli-news-vns6934232197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: युवाओं को आज भी जगाने में सक्षम है युवा संत स्वामी विवेकानंद की वाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: युवाओं को आज भी जगाने में सक्षम है युवा संत स्वामी विवेकानंद की वाणी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्वामी विवेकानंद की जयंती बृहस्पतिवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर गोष्ठी सहित अनेक कार्यक्रम हुए। इसमें स्वामी जी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर पालिका इंटर कॉलेज में आयोजित छात्र सम्मेलन में काशी प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. उर्जस्विता सिंह ने छात्रों से अनुशासन और एकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि देश के विकास में युवाओं से महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मौके पर सौरभेंद्र विक्रम, गोविंद सिंह चौहान, रुद्रेश दुबे, कुंदन सिंह, हिमांशु सिंह, संजय सिंह, गोल्डी जायसवाल, प्रभात सिंह, अगस्त्या शर्मा, रवि कुमार रहे। युवाओं ने शोभायात्रा निकाली। धन्यवाद ज्ञापन नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से बाल विद्या निकेतन चतुर्भुजपुर में एकत्रीकरण हुआ। जिला कुटुंब प्रमुख अजय ने कहा कि विवेकानंद ने अध्यात्मिक चेतना जागृत कर गुलामी की मानसिकता को समाप्त किया। इस मौके पर अनूप, संतोष, अखिलेश, रोहित, ऋषि, गुरुनारायण रहे। कायस्थ समाज की ओर से सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर संयोजक अभिषेक नारायण, ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, विरेंद्र प्रसाद सिन्हा , राकेश प्रसाद श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से नगर के वृंदावन कॉलोनी स्थित महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव के आवास पर विवेकानंद को याद किया गया। इस मौके पर शैलेंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव, विकास,गिरीश कुमार, वैभव, शुभम,आकाश, चंदन रहे। जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में राष्ट्रीय युवा दिवस पर गोष्ठी हुई। इसमें छात्रों को विनम्र, साहसी और शक्तिशाली बनने का मंत्र दिया गया। प्रो. संजय पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श वाक्य ‘विनम्र बनो, साहसी बनो और शक्तिशाली बनो’ को सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन का मूल मंत्र बना लेना चाहिए। गोष्ठी में प्रो. अरुण, डॉ. ब्रजेश, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. धनंजय राय, डॉ. संजय, डॉ.अश्विनी, डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. दीपक ने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पंकज ने किया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में डॉ. दयाशंकर यादव ने परिश्रम की शुद्धता पर बल दिया। प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने विवेकानंद से संबंधित मार्मिक कथाओं के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. उदयशंकर झा, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. जितेंद्र यादव, प्रीति कुमारी, नियामक अंसारी, विनोद विश्वकर्मा, राहुल राजभर रहे। संचालन डॉ. अभय कुमार वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने किया।ताराजीवनपुर संवाददाता के अनुसार छत्रधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दयालपुरा, सदलपुरा में स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान प्रबंधक डॉ. अरुण कुमार सिंह, उप प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. नंदलाल, अर्चना मिश्रा, प्रतिश केसरी, डॉ. सुनील कुमार, गौरव सिंह, बृजेश सिंह, डॉ. अय्यरमा सिंह, निरंजन यादव, धनंजय यादव, अवनीश कुमार रहे। कंदवा : सामाजिक संस्था अंकुर वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले असना गांव में मुग्गन सिंह के आवास पर गोष्ठी हुई। इस दौरान अजय सिंह, अजीत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अम्बरीश सिंह, प्रिंस सिंह, शैलेन्द्र सिंह बाचा रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार ग्राम्या संस्थान की ओर से लालतापुर गांव में गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर त्रिभुवन, रामविलास सिंह, रिंकू, अंजलि, गुंजा, स्नेहा, अन्नू, काजल, धर्मेंद्र, श्रीराम, गणेश, वंसराज, सुनील आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन