फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The head surrounded the thana

नाराज प्रधान ने घेर लिया थाना

Sat, 26 Mar 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 26 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
The head surrounded the thana
थाने का घेराव करते ग्रामीण।
भदखरी गांव में गली में निर्माण में एक पक्ष द्वारा अवरोध उत्पन्न करने से उपजे विवाद में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई  से क्षुब्ध प्रधान ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ थाने का घेराव कर दिया। तीन घंटे बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार के समझाने के बाद घेराव खत्म हो गया।  एसओ ने प्रधान पति व गांव के ही एक व्यक्ति को शांतिभंग की आशंका में थाने पर बैठा लिया था। 
विज्ञापन

भदखरी में ग्राम पंचायत की ओर से गली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को भी मजदूर कार्य कर रहे थे। रूद्रप्रताप सिंह, चंदन, अजय ने कार्य को रोकवा दिया। कार्य रूकने की सूचना पर प्रधान पति धीरेन्द्र सिंह घप्पू पहुंचे और कारण जानना चाहा। इस पर दोनों पक्ष में वाद-विवाद होने लगा। सूचना पर रामपुर चौकी इंचार्ज पहुंचे और कार्य को सही ठहराया। विवाद बढ़ता देख एसओ राकेश यादव ने प्रधान पति और रुद्रप्रताप सिंह को थाने पर बुलवा लिया और शांति भंग की  आशंका में उन्हें बैठा लिया। 
विज्ञापन

इसकी सूचना जब ग्राम  प्रधान को मिली तो वे सैकड़ो ग्रामीणों के साथ थाने जा धमकीं और थाने का घेराव किया। एसओ से थाने में बैठाये जाने का कारण पूछा। जिसपर एसओ ने समझा बुझाकर लोगों को लौटा दिया और प्रधान पति को भी छोड़ दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed