{"_id":"61f96b4ca3417f626c61bcf5","slug":"surprise-of-one-and-a-half-lakhs-in-broad-daylight-from-bullion-shop-chandauli-news-vns6364774161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा दुकान से दिनदहाड़े डेढ लाख की उचक्कागिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा दुकान से दिनदहाड़े डेढ लाख की उचक्कागिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में सोमवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार उच्चको ने स्वर्णकार की दुकान से आभूषण लेने के बहाने डेढ़ लाख के आभूषण पर हाथ फेर दिया और सामान लेकर फरार हो गए। उचक्कागिरी का शिकार हुआ युवक अमन सोनी ने बताया कि जब उन्होंने सामान की मिलान किया तब 30 ग्राम सोने के आभूषण बॉक्स गायब मिले। अमन ने बताया कि उसने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है पर पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
शास्त्री नगर निवासी अमन सोनी उर्फ राजा अपने छोटे भाई निहाल के साथ सर्राफा की दुकान चलाते हैं। निहाल किसी काम से बाहर गए थे। इससे अमन दुकान पर अकेले थे। मौके का फायदा उठाकर दो उचक्के अमन को सोने और चांदी के आभूषण दिखाने की बात करने लगे। साथ ही जेवरात खरीदने के लिए अपनी बातों में अमन को उलझा दिया। इसी दौरान मौका पाकर दोनों ने 30 ग्राम आभूषण को चुरा लिया। दुकानदार ने आभूषण का मिलान किया तो सामान गायब देख सन्न रह गया। अमन ने बताया कि उच्चकों ने आभूषण खरीदने के नाम पर पहले तो उसे उलझा दिया फिर काउंटर पर रखे बॉक्स को उठाकर चंपत हो गए, जिसमें लगभग 30 ग्राम सोने के जेवरात थे। दुकान के सामने लगे रिंकू अग्रहरि के घर के सीसी टीवी कैमरे में उच्चके नजर आ रहे हैं। भुक्तभोगी ने बताया कि उसने थाने में तहरीर दी है। वहीं थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने घटना से अनभिज्ञता जताई। कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है। सीओ अनिल राय ने बताया कि घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। पता कराई जाएगी। घटना हुई है तो निश्चित रूप से एफआईआर होगी।