फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Surasari was decorated with Deepmala, the earth and amber glowed with golden aura.

Chandauli News: दीपमाला से सुरसरि का किया शृंगार, स्वर्णिम आभा से जगमग हुए धरती-अंबर

Sat, 16 Nov 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Surasari was decorated with Deepmala, the earth and amber glowed with golden aura.
पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्रवार को देव दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। गंगा घाट, सरोवर तट और मंदिरों पर 1.5 लाख दीये जलाए गए। शाम 5 :09 बजे सूर्य के ढलते ही गंगा घाटों पर दीये जलाए गए। एक साथ लाखों दीपों की लौ की स्वर्णिम आभा से धरती-अंबर जगमग हो गए। चहुंओर अलौकिक छटा बिखेर गई। ऐसा लगा मानो देवदीपावली पर मां सुरसरि ने दीपमाला से शृंगार किया हो। गंगा घाटों और सरोवर तटों पर अलौकिक छटा निहारने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जिले में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा को देवों की दीपावली होती है। नगर के मानसरोवर तालाब पर सूर्यदेव मंदिर छठ पूजा सेवा न्यास की ओर से देव दीपावली मनाई गई। समिति के सदस्यों ने सरोवर तट की सफाई की। सूर्य अस्त होते ही नागरिकों का हुजूम सरोवर तट पर पहुंचने लगा। युवतियों ने सरोवर तट पर आकर्षक रंगोली बनाकर और दीपदान की। यहां समिति के अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता की देख रेख में समिति के सदस्यों ने 21 हजार दीये जलाए। उधर, दामोदरदास पोखरा नई बस्ती, आरपीएफ कॉलोनी तालाब पर भी दीप मालिकाएं सजाई गईं। वहीं नगर के रविनगर काली मंदिर, कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर, आरपीएफ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर दीप भी सजाए गए। यहां 11 हजार दीपक जलाए गए। इसी तरह दामोदरदास पोखरे पर भी दीपदान किया गया। नगर के कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर पर संस्कार भारती की ओर से दीपदान किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी तरह रविनगर स्थित काली मंदिर, आरपीएफ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, काली मंदिर के साथ मालगोदाम पोखरा, सट्टी स्थित हनुमान मंदिर पर भी दीपमाला सजाई गई। धानापुर क्षेत्र के नरौली स्थित गंगा घाट पर देव दीपावली पर 31 हजार दीप जलाए गए। वेद पाठशाला के बटुकों और क्षेत्रीय लोगों ने 31 हजार दीप जलाए गए। चहनिया क्षेत्र के बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट 21 हजार दीपक से जगमगा गए। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में घाट पर सफाई की गई। गंगा आरती मंच को फूल-माला से सजाया गया। शाम चार बजे मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगोली सजाई। वहीं शाम पांच बजे दीपक जलाए गए। वहीं शाम सात बजे गंगा आरती गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
विज्ञापन


02. काली मंदिर और पोखरा परिसर में हुआ दीपदान
संवाद न्यूज एजेंसी
चकिय। ओम सेवा समिति की ओर से नगर के काली मंदिर और पोखरा परिसर में दीपदान किया गया। काली मंदिर परिसर में 21 हजार दीपक जलाए गए। मां काली मंदिर परिसर और पोखरा परिसर के सीढ़ियों पर जगमगाते दीपों के रोशनी में स्वर्गीय नजारा बना रहा। इस नजारे को वहां पहुंचे लोगों ने अपने नैनों में बसाया और मोबाइल फोन में सेल्फी लेकर इसे कैद किया। ओम सेवा समिति की ओर से देव दीपावली महोत्सव में आतिशबाजी गंगा आरती के साथ ही भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, समिति के प्रबंधक सुजीत जायसवाल, अध्यक्ष आशीष जायसवाल, मनीष जायसवाल अमरदीप मोदनवाल, राहुल विश्वकर्मा, अंकित कुमार, आलोक जायसवाल, विनोद केसरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed