फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Superstition... When the police could not find the stolen DJ sound, the victim made the police throw a bowl

Chandauli News: अंधविश्वास...चोरी हुए डीजे साउंड को नहीं ढूंढ पाई पुलिस तो पीड़ित ने चलवाया कटोरा

Tue, 04 Feb 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Superstition... When the police could not find the stolen DJ sound, the victim made the police throw a bowl
टांडाकला। गांव सोनबरसा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पुलिस चोरी गए डीजे साउंड सिस्टम को नहीं ढूंढ पाई तो पीड़ित ने अंधविश्वास का सहारा लिया।
विज्ञापन

उसने एक पुजारी को बुलवाकर कटोरा चलवाया। ग्रामीणों का दावा है कि कटोरा चलने से चोरी गए सामान का पता चल जाता है। इससे पहले भी गांव में कटाेरा चलवाया गया था।

सोनबरसा गांव के हरिनाथ निषाद के घर से करीब 20 दिन पहले डीजे साउंड सिस्टम चोरी हो गया था। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस न तो चोरों को पकड़ पाई और न ही डीजे साउंड सिस्टम को बरामद कर पाई। इस पर हरिनाथ के बेटे साहनी निषाद ने जौनपुर से कटोरा चलवाने वाले एक पुजारी को बुलवाया। बताते हैं कि पहले पुजारी ने घर पर पूजा की और फिर लोगों से कटोरा पकड़ने के लिए कहा। कई लोगों ने कोशिश की, लेकिन कटोरा नहीं चला। इसके बाद गांव के निक्कू वर्मा ने कटोरा पकड़ा तो वह चलने लगा। दावा किया जा रहा है कि कटोरा गांव की गलियों से होते हुए गंगा किनारे पहुंचा। वहां से ऊपर सेमरी गांव के एक घर के पास जाकर घूमने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने उस घर में रहने वाले व्यक्तियों पर शक जाहिर किया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, पुलिस चाैकी प्रभारी तरुण पांडेय का कहना है कि पीड़ित ने डाॅयल 112 पर शिकायत की थी। उन्होंने चोरी की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed