{"_id":"61c0c8de3119d05a2a3283c3","slug":"sunshine-in-the-day-after-evening-the-temperature-dropped-again-chandauli-news-vns6289863120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में खिली धूप, शाम के बाद फिर गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में खिली धूप, शाम के बाद फिर गिरा तापमान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लगातार तीन दिनों से ठंड के साथ गलन भी बढ़ी है। सोमवार की सुबह धूप खिली और दिनभर रही। लेकिन जैसे ही शाम हुआ तापमान गिरने लगा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट आई है और यही स्थिति कुछ दिनों तक रहेंगी।
दिसंबर के दूसरे पखवारे में तापमान में तेजी से गिरावट आई है। पश्चिम दिशा की ओर से चलने वाली बर्फीली हवा ने हाड़ कंपा दिया। रविवार को दिन में भी गलन से लोग परेशान रहे। रात में भी तापमान काफी गिर गया। सोमवार की सुबह धूप खिलने के बाद धीरे-धीरे पारा ऊपर चढ़ा। हालांकि शाम के वक्त तापमान में दोबारा गिरावट आ गई। इससे गलन व ठंड से लोग बेहाल दिखे। कड़ाके की ठंड से शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दो-तीन दिनों तक गलन और कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
पीडीडीयू नगर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी पांडेय ने बताया कि गलन और ठंड में पशुओं का विशेष ख्याल रखना चाहिए। अत्यधिक ठंड से पशु बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए पशुपालक ठंड से बचाव का पूरा इंतजाम करें। पशुओं को रात में काउ कोट पहनाएं। वहीं पशुशाला में ठंड से बचाव का इंतजाम करें। पशुओं की सेहत खराब होने पर घरेलू उपचार की बजाए पशु चिकित्सक से संपर्क करें।संवाद