{"_id":"684ad5dda5439cd365017188","slug":"such-brutality-will-send-chills-down-your-spine-usurers-brutally-beat-up-mediator-brother-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ऐसी बर्बरता रोंगटे खड़े कर देगी; सूदखोरों ने मीडिएटर के भाई को बेरहमी से पीटा, सिगरेट से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ऐसी बर्बरता रोंगटे खड़े कर देगी; सूदखोरों ने मीडिएटर के भाई को बेरहमी से पीटा, सिगरेट से जलाया
Thu, 12 Jun 2025 07:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 12 Jun 2025 07:38 PM IST
सार
सूदखोरों का आतंक देखने को मिला है। मीडिएटर के भाई को पहले बेरहमी से पीटा उसके बाद नाखुन उखाड़े और जब बेहोश हो गया तब सिगरेट से जलाया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मारपीट के बाद घायल मीडिएटर का भाई
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बबुरी कस्बे में सूदखोरों के आतंक का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ब्याज पर पैसा दिलाने के विवाद में मीडिएटर के भाई को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे तालिबानी सजा भी दी गई। दबंग सूदखोरों ने पहले तो पीड़ित को लात-घूंसे और डंडों से पीटा, फिर नाखून उखाड़ने की कोशिश की और जब वह बेहोश हो गया, तो सिगरेट से जलाकर होश में लाया।
विज्ञापन
चकिया थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव निवासी नील दास इस खौफनाक घटना का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि नील के भाई रंग दास ने बबुरी बाजार निवासी रतनदीप वर्मा से शतीश नाम के व्यक्ति को टाटा जेस्ट कार बंधक रखकर 1 लाख 80 हजार रुपये ब्याज पर दिलवाए थे। इस रकम पर 6% मासिक ब्याज तय हुआ था।
विज्ञापन
तीन महीने बिताने पर ही सूदखोरों ने नील दास को निशाना बना लिया। समझौते के बहाने बुलाकर नील को कई लोगों द्वारा पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोप है कि पीड़ित के खाते से 23,500 रुपये निकाल लिए गए। इतना ही नहीं, उसकी अंगूठी और बाइक भी छीन ली गई।
विज्ञापन
नील का इलाज जारी है। घटना के बाद पीड़ित ने बबुरी थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस बर्बर घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सूदखोरी का धंधा बेलगाम होता जा रहा है और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल मुकदमा लिखकर, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।