फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   subhas Chandra Bose birath anniversery

मनाई गई सुभाष चंद्रा बोस की जंयती

Fri, 24 Jan 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
subhas Chandra Bose birath anniversery
चकिया गांधी पार्क परिसर में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाते वामपंथी कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बृहस्पतिवार को जिलेभर में विभिन्न संगठनों की ओर से धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी आजादी के लड़ाई के सच्चे सिपाही थे।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि नेताजी भारत के ऐसे वीर सेनानी, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी भारत की आजादी के लिए समर्पित कर दी। इस अवसर पर रमेश जायसवाल, सुधीर घोष, आलोक वरुण, महेंद्र पटेल, भानु तिवारी, जितेन्द्र गुप्ता, भरत चौहान, कुंदन सिंह, आशीष गुप्ता, सुधीर चौहान मौजूद रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने बृहस्पतिवार को सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती पर माल्यार्पण एवं गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान जिला महामंत्री अभिषेक नारायण, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव विरेंद्र प्रसाद सिन्हा, ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार सिन्हा, बिरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, संजीव श्रीवास्तव, पीयूष रंजन, पंकज श्रीवास्तव, नीरज कुमार , पीयूष रंजन मौजूद रहे। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भी सुभाष चंद्र बोस की जंयती के अवसर पर नगर के सुभाष पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी की काफी महत्पूर्ण भूमिका थी। कहा कि अंग्रेज उनके पराक्रम से थर्राया करते थे। इस दौरान शाहिद तौसिफ , नंदगोपाल सिंह, रामजी गुप्ता, राकेश सिंह, सतपाल सिंह, विजय कुमार गुप्ता, संजय मिश्रा, दशरथ चौहान, नवीन पांडेय मौजूद रहे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से भी नेताजी सुभाषव चंद्र बोस की जंयती मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार करुणापति तिवारी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के साहस और उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई में उनके अमिट योगदान का देश हमेशा आभारी रहेगा। इस दौरान कृष्णकांत गुप्ता, संतोष शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, आरके तिवारी, अमित कुमार, उमेश कुमार, अशोक जायसवाल, रामनिवास दुबे, बबलू शर्मा मौजूद रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत स्थित किड्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बृहस्पतिवार को सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती समारोहपूर्वक धूमधाम मनाई गई। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक सुशील शर्मा ने सुभाषचंद्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनके उत्कृष्ट कार्यो को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान प्रधानाचार्या अर्चना सोनी, फिराजस्, शुभम, उपासना, करूणाकर, जितेंद्र सिंह, धनंजय, विकास मौजूद रहे। वहीं मैरी एजुकेशन एकेडमी बगहीं कुम्भापुर में भी प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने उनके दिखाये आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान स्नेहा कुमारी, गीता पाण्डेय सहित विद्यालय के बच्चे शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुुसार क्षेत्र के संत चरण देवपत्ति इंटर कालेज चिलबिली में बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जयंति पर लोगों ने उनके पदचिन्हों पर चलते हुए बच्चो को उनके देश के प्रति निष्ठाभाव से सेवा के कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक संतोष यादव, प्रधांाचार्य जित्तन राम, उप प्रधानाचार्य सुरजबाबू, दीपक, रविकांत, सुरेन्द्र, उपेंद्र, सुनीता, रवीना मौजूद रही। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बरुइन मोड़ पर बृहस्पतिवार को सामाजिक संस्था अंकुर वेलफेयर सोसायटी की ओर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि वयोवृद्ध किसान नेता आदित्य सिंह ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव अजय सिंह, सृष्टि राठौर, गायत्री प्रजापति, अंकित कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

चहनियां संवाददाता के अनुसार श्री संपूर्णानंद संस्कृत महाविद्यालय प्रभूपुर के सभागार में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सग्राम सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की जंयति मनाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य जयश्याम त्रिपाठी सहित सभी शिक्षकों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। इस दौरान संतोष दूबे, अजय श्याम त्रिपाठी, अतुल रत्न मिश्रा, संजय यादव, पूजा त्रिपाठी, मुन्नी यादव, उमेश चन्द्र, सियाराम् यादव मौजूद रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सुभाष चन्द्र बोस की जन्म दिवस पर बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह ने परिषदीय विद्यालय डेढ़ावल में गरीब बच्चों को कापी-किताब और पेन वितरण किया। आवाजापुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह लम्बे समय से भिक्षाटन करके वनाचंल से लेकर ग्रामीण अंचल में गरीब बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने को लेकर प्रयासरत है। इस मौके प्रधानाध्यापक मदन शर्मा, जेपी रावत, सत्यभामा देवी, सुनीता देवी, ज्ञानप्रकाश, सुतीक्षण लाल, संतोष और छत्रधारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पर सीएए जरिए नफरत फैलाने का लगाया आरोप
इनसेट
चकिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती गांधी पार्क में समारोह पूर्वक मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस के कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा के साथ सरकार पर सीएए एवं एनआरसी के जरिए देश में नफरत करने का आरोप लगाया। वहीं सीपीएम कार्यकताओं ने मां काली मंदिर से जुलूस निकाला तथा गांधी पार्क में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान राम अचल यादव, लालचंद एडवोकेट, शंभूनाथ, राजेंद्र यादव, भृगुनाथ, कैलाश नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed