फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Subedar Major Suresh dies in an accident within a week of promotion

Chandauli News: पदोन्नति के एक सप्ताह में ही हादसे में सूबेदार मेजर सुरेश की मौत

Tue, 16 Jul 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Subedar Major Suresh dies in an accident within a week of promotion
पड़ाव। गुवहाटी में तैनात सूबेदार मेजर सुरेश यादव (45) की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। सोमवार की सुबह सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर जलीलपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। जहां क्षेत्रीय लोगों के अलावा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। एक सप्ताह पहले ही उनकी पदोन्नति हुई थी।
विज्ञापन


सुरेश यादव वर्ष 1996 में आर्मी में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर भरती हुए और एक जुलाई को सूबेदार मेजर के पद पर प्रमोशन पाने के बाद गुवाहाटी के चांद सारी में उनकी पोस्टिंग हुई । शनिवार को कार्य करते समय वह गंभीर रूप से घायल गये। इसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति काफी गंभीर होने के कारण में उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उनके घर सीओ ने फोन करके उनके बड़े भाई रमेश यादव को जानकारी दी कि सुरेश की तबीयत ज्यादा खराब है, आप चले आईये। इसके बाद भाई रमेश यादव व परिवार के अन्य सदस्य गुवाहाटी पहुंचे तो शनिवार को अस्पताल में सूबेदार मेजर सुरेश यादव ने अंतिम सांसें ली। सोमवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर जलीलपुर गांव स्थित आवास पहुंचा। सेना से आए हुए जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। सुरेश यादव का अंतिम संस्कार अवधूत भगवान राम समाधि स्थल स्थित श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी विनीता, बेटा अनमोल साई बेटी अमीशा, पिता जवाहर यादव व मां रमा देवी, बड़े भाई रमेश यादव ने श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि सरकार की ओर से सैनिक के परिवार को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव सपा नेता चंद्रशेखर यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र यादव, यादवेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed