फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students will make women aware, will get honorarium

महिलाओं को जागरुक करेंगे छात्र, मिलेगा मानदेय

Tue, 09 Feb 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Students will make women aware, will get honorarium
चंदौली। जिले में महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार अब विद्यार्थी करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रतिदिन तीन सौ रुपये मानदेय मिलेंगे। सोमवार को सकलडीहा और बरहनी ब्लाक के चयनित छात्र-छात्राओं को केवीके परिसर में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हें कार्य करने के तरीकों के बारे में बताया गये।
विज्ञापन

बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से महिला सुरक्षा के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है। लेकिन योजनाओं के बारे में ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को बहुत कम जानकारी होती है। ऐसी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए होनहार विद्यार्थियों का चयन किया गया है। महिला कल्याण अधिकारी दीक्षा अग्रहरि ने बताया कि चयनित छात्र महिलाओं से जुड़ी उज्जवला, सुमंगला सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी देगें। इस दौरान सलाहाकर प्रितेश तिवारी, सूर्य प्रकाश, रामप्रकाश मौर्य, राजीव सिंह, रागिनी सिंह, रंजना श्रीवास्तव ने भी विभागीय कार्यक्रमों के बारें में छात्रों को जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed