फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students took out cycle trip and reminded about Dandi trip

साइकिल यात्रा निकाल छात्रों ने दिलाई दांडी यात्रा की याद

Sat, 13 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Students took out cycle trip and reminded about Dandi trip
सैयदराजा। एतिहासिक दांडी यात्रा की याद में शुक्रवार दोपहर नेशनल इंटर कॉलेज के छात्रों ने स्कूल परिसर से शहीद स्मारक तक साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा में शामिल छात्र देश की आजादी में योगदान करने वाले वीर समूतों क ो याद किया। छात्रों की साइकिल यात्रा नगर पंचायत के नेशनल इंटर कॉलेज से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल छात्रों ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। साइकिल यात्रा में शामिल छात्र महात्मा गांधी अमर रहे, भारत माता की जय आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर भ्रमण करते हुए छात्र शहीद स्मारक स्थल पहुंचे। यहां छात्रों के साथ प्रधानाचार्य सहित अन्य अध्यापकों ने शहीद स्थल पर माल्यार्पण देश के वीर सपूतों को याद किया। इस मौके पर वक्ताओं नेे कहा कि 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से नमक कानून के खिलाफ आंदोलन की शुरूआत की थी। उन्होंने 79 साथियों के साथ दांडी यात्रा निकाल कर दो सौ मील की यात्रा कर नवसारी के समीप दांडी तट पर पहुंच कर छह अप्रैल को नमक बनाकर अंग्रेजों के बनाए कानून को तोड़ा था। इस घटना ने स्वतंत्रता आंदोलन में नई जान फूंक दी थी। साइकिल यात्रा में प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, रजनीश, भारत भूषण, सतीश तिवारी, मारकंडेय प्रसाद, हरिश्चंद्र, बबलू गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed